Site icon Dainik Savera Times

एक्टर Ranbir Kapoor ने बोल डाली बेटी राहा को लेकर इतनी बड़ी बात, कहा: “हर चीज अपनी…”

रणबीर कपूर अपनी नयी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की प्रोमोशंस कर रहे है। इस फिल्म की प्रोमोशंस के साथ ही वह अपनी बेटी की भी बात करते नज़र आये . उन्होंने बताया कि उन्हें अब दुनिया की हर चीज अपनी बेटी के सामने छोटी ही लगती है। रणबीर कपूर जब से पापा बने है तब से उनके ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। अलिअ भट्ट भी अपनी बेटी के साथ बीते हुए लम्हे शेयर करती नज़र आयी है। उन्होंने कहा कि पेरेंट बनना सबसे अलग फीलिंग होती है, जिसमें आप एक ही वक्त में यह महसूस करते हैं कि सबकुछ बहुत महत्वपूर्ण है और कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।

इसके इलावा रणबीर कहते हैं की , ‘कुछ भी अब मायने नहीं रखता और सबकुछ मायने रखता है। यह फीलिंग एक ही वक्त में है। मैं कभी-कभी इस खुशी के बारे में बात करने में भी डरता हूं, क्योंकि इसने इतना भर दिया है। कभी ख्याल आता कि क्या यह खुशी मुझसे दूर हो जाएगी? लेकिन, मुझे पता है कि सिर्फ यही एक खुशी है जो मेरी आखिरी सांस तक मेरे साथ है।’

‘मुझे जो प्यार और खुशी राहा से मिलती है, वह दुनिया के किसी शख्स, किसी फिल्म या किसी और चीज से नहीं मिली। रणबीर की अगली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर भी नज़र आएँगी। ये फिल्म होली पर ( 8 मार्च ) को रिलीज़ को रही है।

Exit mobile version