Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता Randeep Hooda ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi से की मुलाकात

April 22, 2025

अभिनेता Randeep Hooda ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi से की मुलाकात

नई दिल्ली: अभिनेता और फिल्मकार रणदीप हुड्डा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। रणदीप हुड्डा ने अपनी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रणदीप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी से मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य की बात रही। देश के भविष्य को लेकर उनका दृष्टिकोण, ज्ञान और विचार बेहद प्रेरणादायक हैं। उनकी सराहना हमारे जैसे लोगों के लिए एक बड़ी हौसला अफजाई है कि हम अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा काम करते रहें और देश की तरक्की में योगदान देते रहें। रणदीप ने लिखा, हमने भारतीय सिनेमा के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव, सच्ची कहानियों की शक्ति और सरकार के नए ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स ’पर चर्चा की, जो भारतीय आवाजों को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए एक दूरदर्शी कदम है। यह पारिवारिक रूप से गर्व का क्षण था कि मेरी मां आशा हुड्डा और बहन डॉ. अंजलि हुड्डा भी मेरे साथ थीं, जिन्होंने प्रधानमंत्री के मोटापे के खिलाफ अभियान और समग्र स्वास्थ्य को लेकर विचार साझा किए।

 

ये भी पढ़ें: क्या है LPG, CNG, PNG और LNG गैसों के बीच अंतर? कौन सी गैस है सबसे बेहतर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें