Site icon Dainik Savera Times

अभिनेता समीर खाखर का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मुंबई: टीवी और फिल्मों के जानेमाने अभिनेता समीर खाखर का निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।समीर खाखर सांस संबंधी और अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे।उन्हें मुंबई में बोरिवली के एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। समीर को टेलीविज़न शो नुक्कड़ के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस सीरियल में ‘खोपड़ी’ नाम का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।समीर खाखर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। इससे पूर्व वह थिएटर किया करते थे। उन्होंने अपने करियर में मनोरंजन, सर्कस, श्रीमान श्रीमती और अदालत जैसे धारावाहिकों में काम किया है।

Exit mobile version