Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Thailand Tourism के ब्रांड एंबेसडर बने अभिनेता Sonu Sood , बोले- उत्साहित हूं

November 10, 2024

Thailand Tourism के ब्रांड एंबेसडर बने अभिनेता Sonu Sood , बोले- उत्साहित हूं

Sonu Sood Thailand Tourism Brand Ambassador : इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार और आम लोगों के बीच ‘मसीहा’ नाम से प्रसिद्ध सोनू सूद के खाते में एक और उपलब्धि आई है। उन्हें थाइलैंड सरकार ने ये सम्मान दिया है। उन्हें थाइलैंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो वाली न्यूज पेपर की एक कटिंग शेयर कर सोनू सूद ने कैप्शन में दिल की बात लिखी। अभिनेता ने लिखा ‘‘थाईलैंड में पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं।‘‘ यही नहीं अभिनेता ने बताया कि फैमिली के साथ पहली विदेश यात्रा थाइलैंड की ही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सूद ने लिखा ‘‘मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा मेरे परिवार के साथ इस खूबसूरत देश में थी और अपनी नई भूमिका को लेकर खासा उत्साहित हूं। खुश हूं कि इस देश के रोमांचकरी लोकेशन्स और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में सलाह देने का मौका मिला है।‘ अभिनेता ने पोस्ट के अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए लिखा ‘‘आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।‘‘

इस बीच सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता एक्शन एंटरटेनर ‘फतेह‘ में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ ‘किक‘ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मति फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कुछ एक्शन सीक्वेंस भी दिखाए जाएंगे, जिन्हें हॉलीवुड स्टंट विशेषज्ञ ली व्हिटेकर की देखरेख में किया गया है।

सोनू सूद हिंदी के साथ ही तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी शानदार काम कर चुके हैं। सोनू को दर्शक उनकी कई फिल्मों में निभाए गए नकारात्मक भूमिका को भी काफी पसंद किए। साल 2009 में रिलीज हुई ‘अरुंधति’ में सूद को सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार दिया गया।

यही नहीं सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग में भी सूद खलनायक की धांसू भूमिका निभा चुके हैं। दबंग 2010 में आई थी, जिसके लिए उन्हें आईफा पुरस्कार से नवाजा गया। सोनू सूद सोशल वर्कर भी हैं, उन्होंने कोविड-19 के दौरान लोगों की काफी मदद की और उन्हें कई तरह से लाभ पहुंचाया। सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री को युवा, अथाडु, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर, शूटआउट एट वडाला जैसी बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में दे चुके हैं। आर राजकुमार, हैप्पी न्यू ईयर में भी काम किया है। अभिनेता और सोशल वर्कर सोनू सूद ने जुलाई 2016 में प्रोडक्शन हाउस शक्ति सागर प्रोडक्शंस की स्थापना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें