
मुंबई: अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में आई उन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिनमें उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने का दावा किया गया था। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर आकर इस स्थिति को स्पष्ट किया और इस खबर को ‘सनसनीखेज‘ बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। सोनू ने ट्वीट किया, ’हमें यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरें बेहद सनसनीखेज हैं। सीधे शब्दों में कहें तो न्यायालय ने हमें एक तीसरे पक्ष से संबंधित मामले में गवाह के रूप में बुलाया था, जिससे हमारा कोई संबंध नहीं है।’ अभिनेता ने कहा, ’हमारे वकीलों ने जवाब दे दिया है।
10 फरवरी को हम एक बयान देंगे, जिसमें हम यह स्पष्ट करेंगे कि हम इस मामले में शामिल नहीं हैं। हम न तो ब्रांड एंबैसेडर हैं और न ही किसी और तरीके से जुड़े हुए हैं। यह सब सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है। यह दुख की बात है कि सैलेब्रिटी को सॉफ्ट टारगेट बना दिया जाता है। हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।’ खबर आई थी कि लुधियाना की एक अदालत ने कथित धोखाधड़ी के मामले में सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट लुधियाना की न्यायिक मैजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने जारी किया था। 51 वर्षीय अभिनेता को इस मामले में गवाही देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अदालत की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाए। इसके बाद, मैजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...