Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान पहुंचीं अभिनेत्री कंगना रनौत, मीरा बाई के महल में बिताया समय

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेती नजर आती हैं। इस बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा पोस्ट शेयर की है। इसमें वह राजस्थान स्थित मीराबाई के महल में सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं। राजस्थान के चित्ताैड़गढ़ किले के साथ वह अपने कुलदेवी के मंदिर पहुंचीं, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘अपने कुलदेवी के मंदिर में दर्शन करने के बाद हम चित्ताैड़गढ़ किले में गए और मीरा बाई के महल भी गए।’ ‘महल प्रभावशाली था और मंदिर दिव्य था।’ ‘मीराबाई के मंदिर में भगवान कृष्ण की प्रतिमा की पूजा की जाती है और उनके पैरों में मीरा बाई की एक छोटी मूर्ति है, मैं वहां बैठकर ध्यान लगा रही थी।’ पेशेवर काम की बात करें, तो अभिनेत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज के लिए तैयार है।

Exit mobile version