Site icon Dainik Savera Times

अभिनेत्री Poonam Pandey ने लगाई गंगा में डुबकी, भगदड़ पर जताई संवेदना

मुंबई: अपनी मौत का स्वांग रचने वाली मॉडल पूनम पांडे महाकुंभ नगर पहुंची और गंगा में डुबकी लगाई। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। पूनम ने कहा कि यहां आस्था की कोई सीमा नहीं है। महाकुंभ में हुई भगदड़ पर संवेदना जताते हुए उन्होंने ‘मोक्ष प्राप्ति‘ की बात कही। सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेत्री पूनम पांडे ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ में जिंदगी को करीब से देखा। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘महाकुंभ में जिंदगी को करीब से देखा, जहां 70 साल का एक बुजुर्ग नंगे पैर चलता है, जहां आस्था की कोई सीमा नहीं होती।

यहां की भक्ति ने मुझे आश्चर्य में डाल दिया।’ प्रयागराज में बुधवार को हुई भगदड़ पर अभिनेत्री ने मृतकों, उनके परिजनों और घायलों के प्रति संवेदना जताई। अभिनेत्री ने लिखा, ‘जो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, उनके लिए गहरी संवेदना, उम्मीद है कि उन्हें मोक्ष मिलेगा।’ सर्वाइकल कैंसर से अपनी मौत का नाटक करने के कारण सुर्खयिों में आने वाली अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे शेयर किए गए तस्वीरों और वीडियोज में काले रंग का कुर्ता पहन गंगा में डुबकी लगाती नजर आईं, इस पर महाकाल लिखा था।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Exit mobile version