Site icon Dainik Savera Times

को-स्टार के साथ सीन को लेकर छलका एक्ट्रेस प्रिया बापट का दर्द, कहा- वो मुझे बार-बार किस रहता रहा

Actress Priya Bapat

Actress Priya Bapat

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘मुन्नाभाई MBBS’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रिया बापट का करियर के शुरुआती दिनों को लेकर दर्द छलका है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके एक को-स्टार ने अपनी सीमाएं पार कर दी थी, जिससे वह काफी अनकंफर्टेबल हो गई थी।

प्रिया बापट ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके एक को-स्टार की कुछ हरकतों की वजह से वो काफी अनकंफर्टेबल फील करने लगी थीं। उस समय वो नई थीं, इसलिए समझ नहीं पा रही थीं कि इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करें।

ये भी पढ़ें: इंजीनियर गिरफ्तार, कभी था 6000 रुपये वेतन, अब मिले 5 मकान, 13 प्लॉट, अभी खुलना है लॉकर

प्रिया बापट ने आगे कहा कि उन्हें फिल्मों में किसिंग सीन करने से कोई आपत्ति नहीं थी, बस वो कहानी की जरूरत हो और स्क्रिप्ट के मुताबिक सही लगे। हालांकि, जिस फिल्म में ये घटना हुई, उसमें वो बार-बार निर्देशक से पूछती रही कि किसिंग सीन की जरूरत क्या है, क्योंकि उन्हें ये कहानी के हिसाब से सही नहीं लग रहा था। उनके मन में कई सवाल थे, लेकिन निर्देशक के लगातार समझाने और जोर देने के बाद उन्होंने आखिरकार वो सीन करने के लिए हामी भर दी।

इसके अलावा प्रिया बापट ने बताया कि सिचुएशन तब और ज्यादा बिगड़ गई, जब उनके को-स्टार ने सीन के दौरान बार-बार इम्प्रोवाइज करने के बहाने उन्हें कई बार किस करना शुरू कर दिया। उस समय वो समझ नहीं पा रही थीं कि इस पर कैसे रिएक्टर करें या अपने लिए कैसे स्टैंड ले।

ये भी पढ़ें: सीमा हैदर के बर्थडे पर सचिन ने गिफ्ट की नई कार, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

 

Exit mobile version