Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेत्री रश्मिका काट-छांट करके बनाए गए वीडियो से आहत, अमिताभ बच्चन ने कानूनी कार्रवाई की मांग की

November 6, 2023

अभिनेत्री रश्मिका काट-छांट करके बनाए गए वीडियो से आहत, अमिताभ बच्चन ने कानूनी कार्रवाई की मांग की

नेशनल डेस्कः (मुंबई)। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने खुद के काट-छांट करके बनाए गए वीडियो (डीपफेक वीडियो) के वायरल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि यह ‘बहुत डरावना’ है कि तकनीकी का दुरुपयोग किया जा रहा है, फिल्म ‘गुडबाय’ में मंदाना के सह कलाकार अमिताभ बच्चन ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ‘डीपफेक’ एक डिजिटल विधि है जिसके तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल करके उपयोगकर्ता किसी व्यक्ति की छवि को किसी दूसरे व्यक्ति की छवि से आसानी से बदल सकता है।

तथ्य की जांच करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया हस्ती जारा पटेल के मूल वीडियो के साथ ‘डीपफेक वीडियो’ क्लिप को पोस्ट किया और उन्होंने भारत में ‘डीपफेक’ से निपटने के लिए एक कानूनी और नियामक ढांचे की तत्काल आवश्यकता की मांग की। बच्चन इस पर प्रतिक्रिया देने वाले पहले व्यक्ति थे।

बच्चन ने कहा, ‘‘हां यह कानून (कार्रवाई के लिहाज से) मजबूत मामला है।’’ मंदाना ने इंस्टाग्राम के माध्यम से भी अपनी चिंता व्यक्त की। मंदाना ने कहा कि वह वीडियो देखकर ‘वास्तव में आहत’ हुईं, जिसमें एक लिफ्ट के अंदर कसरत करने के दौरान पहनी जाने वाली काले रंग की परिधान (वनसी) में एक महिला को दिखाया गया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके इस महिला के चेहरे में छेड़छाड़ करके इस तरह बनाया गया है कि वह मंदाना की तरह दिखे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें