Site icon Dainik Savera Times

‘Bhool Bhulaiyaa 3’ में अभिनेत्री विद्या बालन की वापसी, कार्तिक आर्यन ने कही ये बात..

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन फिल्म ‘भूल-भुलैया 3’ में काम करती नजर आएंगी। फिल्म ‘भूल-भुलैया’ में विद्या बालन ने अहम भूमिका निभायी थी। ‘भूल-भुलैया 2’ में विद्या बालन ने काम नही किया और अब इसके तीसरे भाग ‘भूल-भुलैया 3’ में विद्या बालन की एंट्री हो गई है। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर बताया कि ‘भूल-भुलैया 3’ में विद्या बालन की एंट्री हो गई है।

कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, ‘और ये हो रहा है.. ऑरिजनल मंजूलिका की दोबारा भूल भुलैया की दुनिया में एंट्री हो चुकी है। विद्या बालन का स्वागत करते हुए सुपर थ्रिल महसूस कर रहा हूं।’ कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट के बाद विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे ढोलना.. आ रही है वापस, आपकी मंजुलिका, इस बार रूह बाबा कार्तिक आर्यन के साथ।

Exit mobile version