Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Disney+ Hotstar की नई सीरीज़ ‘रीता सान्याल’ में Ada Sharma ने निभाया वकील का किरदार

September 25, 2024

Disney+ Hotstar की नई सीरीज़ ‘रीता सान्याल’ में Ada Sharma ने निभाया वकील का किरदार

मुंबई: अभिनेत्री अदा शर्मा ने डिज़्नी+ हॉटस्टार की नई सीरीज़‘रीता सान्याल’में वकील का किरदार निभाया है शो ‘रीता सान्याल’, को राजेश्वर नायर और कृष्णन अय्यर ने कीलाइट प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशक अभिरूप घोष हैं। यह सीरीज प्रसिद्ध लेखक अमित खान द्वारा रचित किरदार पर आधारित है।

‘रीता सान्याल’ 14 अक्टूबर, 2024 से केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर मोबाइल पर फ्री में स्ट्रीम होगी। राजेश्वर नायर, निर्माता और सह-संस्थापक, कीलाइट प्रोडक्शंस ने कहा, रीता सान्याल एक ऐसी सीरीज है जो रहस्य, भावना और रोमांच से भरी हुई है। इसमें स्टोरीटेलिंग की वह हर चीज है, जो मुङो पसंद है। यह मनोरंजक एवं दिलचस्प है और आपको बांध कर रखती है।

अदा ने रीता का किरदार बहुत अच्छे से निभाया है और उसे जीवंत कर दिया है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और उन्होंने इस किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। मुङो दर्शकों को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हमारे साथ इस सफर पर लेकर चलने का बेसब्री से इंतजार है। यह हमारे लिए बहुत मेहनत और प्यार का काम रहा है, और मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हमें इसे बनाते समय मजा आया।

अदा शर्मा, ने कहा, मैं हमेशा से रीता सान्याल जैसा किरदार निभाना चाहती थी। मुङो खुशकिस्मती से कभी टाइपकास्ट नहीं किया गया और मैंने विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए हैं – कुछ प्रशंसनीय, कुछ डरावने, कुछ प्यारे और कई ऐसे जो मुझसे अलग हैं। लेकिन जब मैंने रीता सान्याल की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुङो पता था कि यह शो मेरे लिए है। एक्टर्स के रूप में, हमें अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिये विभिन्न प्रोजेक्ट्स करने होते हैं।

यहां मुङो एक ही शो में 10 लोगों का रोल निभाने का मौका मिला! इसमें एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिल, और क्राइम सब कुछ है! यह सीरीज एक लड़की की चुनौतियों का सार पेश करती है जो वकील और जासूस के रूप में सफल होने की कोशिश कर रही है। इसकी खास बात यह है कि रीता सान्याल एक कॉमिक बुक की तरह है। यह मजेदार, रोमांचक और भव्य है। मैं दर्शकों को मेरे और डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ इस अछ्वुत यात्र पर ले जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इस सीरीज में राहुल देव, अंकुर राठी और माणिक पपनेजा जैसे बेहतरीन कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें