मुंबई। ‘द केरला स्टोरी’ में काम करने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा के लिए यह समय बहुत मुश्किल भरा है। उनकी प्यारी दादी का निधन हो गया है। दादी ने 23 नवंबर की सुबह करीब 5:30 बजे अंतिम सांस ली। इस खबर से Adah Sharma और उनका परिवार गहरे सदमे में है।
View this post on Instagram
दादी से था बेहद खास रिश्ता
अदा अपनी दादी को प्यार से “पाती” कहकर बुलाती थीं। दोनों के बीच बहुत गहरा और प्यारभरा रिश्ता था। अदा अक्सर सोशल मीडिया पर दादी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दादी पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं और लंबे इलाज के बाद उनका निधन हुआ। अदा अपनी पाती के सबसे ज्यादा करीब थीं, इसलिए उनके जाने ने एक्ट्रेस को बेहद भावुक कर दिया है।
View this post on Instagram
दो महीने पुराना वीडियो फिर चर्चा में
करीब दो महीने पहले, अदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में अदा अपनी दादी का जन्मदिन मनाती नजर आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि दादी की बर्थडे पार्टी का सिनेमैटोग्राफर बनकर वो बहुत खुश हैं वीडियो में दादी के टीचर और उनके स्टूडेंट्स भी दिखाई दे रहे थे। अब यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिससे पता चलता है कि दादी और पोती में कितना गहरा प्यार था।
दादी थीं अदा की प्रेरणा
अदा के लिए उनकी दादी सिर्फ परिवार नहीं, बल्कि इंस्पिरेशन थीं। अदा को अपनी जिंदगी में हिम्मत और सीख दादी से मिलती थी दादी के जाने के बाद, अदा और उनकी मां ने फैसला किया है कि वे उनकी याद में सामाजिक सेवा करेंगी। अदा अपनी दादी को हमेशा अपनी ताकत और मार्गदर्शक मानती रही हैं।
इस फिल्मों में आईं थी नजर
अदा शर्मा ‘द केरला स्टोरी’ से चर्चा में आई थीं। इसके अलावा वह— ‘1920’ ‘कमांडो 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...