Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adbhut Movie : ‘अद्भुत’ को लेकर उत्साहित हैं Nawazuddin Siddiqui, डिटेक्टिव बन सच्चाई का करेंगे पर्दाफाश

August 25, 2024

Adbhut Movie : ‘अद्भुत’ को लेकर उत्साहित हैं Nawazuddin Siddiqui, डिटेक्टिव बन सच्चाई का करेंगे पर्दाफाश

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी अपनी आने वाली फिल्म ‘अद्भुत’ के सोनी मैक्स पर रिलीज किए जाने को लेकर उत्साहित हैं। सोनी मैक्स अपने आगामी सुपर नेचरल थ्रिलर, ‘अद्भुत’ के साथ एक नया इतिहास रचने जा रहा है। यह एक डायरेक्ट-टू-टीवी रिलीज़ है, जो बॉलीवुड में एक नए युग की शुरुआत करेगी। पहली डायरेक्ट-टू-टीवी फिल्म अद्भुत 15 सितंबर, 2024 को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर रिलीज़ होगी। ‘अद्भुत’ का निर्देशन साबिर खान द्वारा किया गया है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, डायना पेंटी, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा जैसे नामचीन कलाकार अभिनय कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म अद्भुत में एक जासूस के किरदार में नजर आएंगे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म को लेकर कहा कुछ ऐसा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ’अद्भुत’ एक ऐसी फिल्म है, जो अपनी कहानी और इसे साझा करने के तरीके दोनों से परे है। यह देखना वास्तव में रोमांचक है कि कोई फिल्म टेलीविज़न पर रिलीज़ के माध्यम से एक साथ लाखों लोगों तक पहुंच रही है। सुपर नेचरल स्टाइल मुझे हमेशा से ही आकर्षित करता रहा है और मेरा मानना है कि दर्शकों को भी यह फिल्म रोमांच से भर देगी। इस डायरेक्ट-टू-टीवी रिलीज़ के साथ, हम एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, और मुझे गर्व है कि मैं भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा हूँ।

साबिर खान ने कहा,भारत में टेलीविज़न, लंबे समय से एक सशक्त माध्यम रहा है, जिससे हर दिन लाखों घर जुड़ते हैं। ‘अद्भुत’ के साथ, हम टेलीविज़न पर सिर्फ एक फिल्म ही रिलीज़ नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम एक साथ, एक ही समय पर करोड़ों घरों में अपनी पहुँच भी स्थापित कर रहे हैं। इस नए कदम के रूप में हम एक नया इतिहास रच रहे हैं, जो बताता है कि दर्शक हमारे लिए हमेशा ही पहले स्थान पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें