Site icon Dainik Savera Times

Aditi Rao Hydari और Siddharth ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

Aditi Rao Hydari-Siddharth : नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज हीरामंडी में ‘बिब्बो जान’ का दमदार किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वाली अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी की पहली सालगिरह बेहद खास अंदाज में मनाई। बता दें कि अदिति ने अपने पति, एक्टर सिद्धार्थ के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर इस खास दिन को यादगार बना दिया। दोनों ने 16 सितंबर 2024 को एक सादे और निजी समारोह में शादी की थी और अब उनकी शादी को एक साल पूरे हो गए हैं।

इंस्टाग्राम पर रोमांटिक पोस्ट

अदिति ने इंस्टाग्राम पर पति सिद्धार्थ के साथ कई प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में यह कपल दुनिया के अलग-अलग खूबसूरत स्थानों पर छुट्टियां मनाते और एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहा है। अदिति ने इन तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि “हैप्पी 1 अडू सिद्दू! हर जन्म में एक-दूसरे को पाने के लिए।” इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

शादी का अनोखा अंदाज

पिछले साल दोनों ने अपनी शादी की खुशखबरी भी एक अनोखे संदेश के साथ साझा की थी। पोस्ट में लिखा था, “तुम मेरे सूरज, मेरे चांद और मेरे सारे सितारे हो। हमेशा के लिए पिक्सी सोलमेट बने रहने के लिए… हंसी के लिए, कभी बड़े न होने के लिए, अनंत प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए। श्रीमती और श्री अडू-सिद्धू।” यह संदेश उनकी गहरी बॉन्डिंग और प्यार को बखूबी दर्शाता है।

फैन्स और दोस्तों की शुभकामनाएं

अदिति और सिद्धार्थ के फैंस ने इस खास मौके पर उन्हें खूब प्यार और आशीर्वाद दिया। कमेंट सेक्शन में दोस्तों और प्रशंसकों ने उनकी जोड़ी को हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं दीं। दोनों को फैन्स प्यार से “अद्दू-सिद्दू” नाम से बुलाते हैं।

35 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

अदिति और सिद्धार्थ ने अपनी शादी और रिश्ते को अब तक काफी निजी रखा है। हालांकि, पिछले एक साल में दोनों ने कभी-कभी अपनी रोमांटिक छुट्टियों की तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते की झलकियां फैंस को दिखाई हैं। वहीं अदिति के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में नजर आईं, जिसमें उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया। इसके अलावा अदिति के पास कई फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से चार अलग-अलग चरणों में निर्माणाधीन हैं।

Exit mobile version