Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी

March 28, 2024

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी

मुंबई: तापसी पन्नू की शादी की खबरों के बीच अब एक्ट्रैस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने तेलंगाना के वानापर्थी के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक छोटे से समारोह में शादी के बंधन में बंधे, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। कथित तौर पर दोनों कलाकारों ने बुधवार सुबह तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुरम में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की।

कई क्षेत्रीय समाचार पोर्टलों ने इस खबर की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट पेश की हैं। 2021 की फिल्म ‘महा समुद्रम’ में काम करने के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा। इस साल की शुरुआत में फिल्म वजीर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी।

अदिति ने 2006 में मलयालम फिल्म प्रजापति से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने ये साली जिंदगी, रॉकस्टार, वजीर और पद्मावत जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह अगली बार संजय लीला भंसाली की हीरामंडी : द डायमंड बाजार में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें