Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aditi Rao Hydari को ‘Manisha Koirala’ से मिली थी एक्टिंग की प्रेरणा, कहा.,असली खूबसूरती इनमें है

May 3, 2024

Aditi Rao Hydari को ‘Manisha Koirala’ से मिली थी एक्टिंग की प्रेरणा, कहा.,असली खूबसूरती इनमें है

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को एक्टिंग की प्रेरणा मनीषा कोईरालाा से मिली थी। संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित वेब सीरीज हीरामंडी-द डायमंड बाजार हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुयी है। इस वेबसीरीज में अदिति राव और मनीषा कोइराला सहित कई अभिनेत्री ने काम किया है।

अदिति राव हैदरी ने बताया है कि असली खूबसूरती मनीषा कोइराला में है। मैंने उनकी बाम्बे फिल्म देखी थी, उसके बाद तय कर लिया था कि मुझे भी एक्टिंग करनी है, फिल्मकार मणिरत्नम की हीरोइन बनना है। मनीषा की खामोशी-द म्यूजिकल फिल्म देखी, तो लगा कि अब ये करना है।

जो भी वह कर रही हैं, सब करना है।जब आप बड़े होते हुए इन रोल माडल्स को देखते हैं, जिन्होंने पारंपरिक छवि को तोड़ा है, रंगरूप से आगे जाकर काम किया है। कमर्शियल फिल्मों के साथ ऐसे कमाल के निर्देशकों के साथ काम किया है, जो कंटेंट वाली फिल्में बनाते आए हैं, तो प्रेरणा मिलती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें