Site icon Dainik Savera Times

Aditya Seal और Anushka Ranjan ने प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया अफवाह

मुंबई: अभिनेता आदित्य सील और पत्नी अनुष्का रंजन ने अपने पहले बच्चे को लेकर अफवाहों का खंडन किया है। ऐसी खबरें थीं कि दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आदित्य ने इन खबरों का खंडन करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

उन्होंने स्पष्टीकरण के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की।जिसमें अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है, ‘‘मैं अभी उसके जीवन में एकमात्र बच्चा हूं। हम गर्भवती नहीं हैं।’’अनुष्का और आदित्य ने 21 नवंबर, 2021 को मुंबई में शादी की थी।

आदित्य को आखिरी बार 2020 में कियारा आडवाणी के साथ ‘इंदु की जवानी’ में देखा गया था। उन्होंने ‘तुम बिन 2’ और ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। वह अगली बार ‘रॉकेट गंगा’ और ‘एक और गजब कहानी’ में नजर आएंगे। वहीं अनुष्का ने फिल्म ‘वेडिंग पुलाव’ से डेब्यू किया था।

Exit mobile version