Site icon Dainik Savera Times

T-सीरीज के साथ Adnan Sami की धमाकेदार वापसी, ‘Aao Na’ गाने का रोमांटिक और दिल छू लेने वाला पहलू

एंटरटेनमेंट डेस्क: प्यार कभी सीधा-सादा नहीं होता उसमें होता है शरारत, अनजाने मोड़ और कभी-कभी बस एक सही गाने की ज़रूरत। अदनान सामी की मोहक धुन और आशा भोसले की सदाबहार आवाज़ के साथ ‘आओ ना’ दिल की वो भाषा बोलता है जो हर कोई समझता है।

टी-सीरीज़ के साथ अदनान सामी की इस धमाकेदार वापसी में संगीत का पुराना रंग और आज का ताजापन – दोनों एकसाथ महसूस होते हैं। कुणाल वर्मा द्वारा लिखे इस गीत में तबला, गिटार, सिंथेसाइज़र और ड्रम्स का ऐसा तालमेल है जो हर दिल को छू लेता है। ये गाना सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि रिश्तों को एक और मौका देने की उम्मीद भी जगाता है।

अदनान सामी कहते हैं:

“मैं चाहता था कि ‘आओ ना’ एक ऐसा लव सॉन्ग बने जो हल्का-फुल्का हो, दिल को छू जाए और रिश्तों की मिठास को बयां करे उनके उतार-चढ़ाव और उन छोटी-छोटी बातों को, जो प्यार को खास बनाती हैं। आशा जी के साथ फिर से काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। और टी-सीरीज़ के साथ वापसी करना तो जैसे अपने घर लौट आने जैसा है।”
🔗 गाना देखें:

‘आओ ना’ सिर्फ प्यार में पड़ने की बात नहीं करता  ये सिखाता है कि कैसे उस प्यार को जिया जाए, हँसी-खुशी, तकरार और इंतज़ार हर अहसास के साथ।

ये भी पढ़ें: सीजफायर की उम्मीद से तेल सस्ता, ब्रेंट क्रूड में 7% तक की गिरावट

Exit mobile version