Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सेल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रैस की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, दर्शकों के लिए मेकर्स लाए शानदार ऑफर

March 22, 2024

एक्सेल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रैस की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, दर्शकों के लिए मेकर्स लाए शानदार ऑफर

मुंबई : एक्सैल एंटरटेनमैंट की आने वाली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रैस’ के ट्रेलर में एक मस्ती भरे सफर की झलक दिखाई गई है। ये कहना गलत नहीं होगा कि यह मस्ती भरा सफर और इसके गानों ने इस कॉमेडी एंटरटेनर के लिए सही माहौल तैयार किया है।

इसकी वजह से दर्शकों का इंटरैस्ट फिल्म की रिलीज को लेकर और बढ़ गया है। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ाने के लिए, मेकर्स ने अब दर्शकों के लिए एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी है, ताकि वे अपनी सीट्स को बुक कर सकें और अनलिमिटेड एडवैंचर को एंजॉय कर सकें। मडगांव एक्सप्रैस की एडवांस बुकिंग अब आखिरकार शुरू हो गई है, और मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प एडिट वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म के स्क्रीन पर लाने वाली मस्ती को कैप्चर किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है। मडगांव एक्सप्रैस में सब सवार हो जाओ! अपनी यात्ना को एडवांस में बुक करो और एक दोस्त को मुफ्त में साथ ले जाओ। जिंदगी भर के एडवैंचर को मत छोड़ो। ऑफर पाने के लिए कोड मडगांव का इस्तेमाल करो। ऑफर सिर्फ शुक्र वार के लिए वैलिड है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें