
एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की भावना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली फिल्म बॉर्डर-2 शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है, जिससे सिनेमाघरों में उत्साह का माहौल बन गया है। यह फिल्म वीरता, बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की कहानी को भव्य अंदाज़ में प्रस्तुत करती है।

Border2 न केवल एक फिल्म है, बल्कि यह भारतीय सैनिकों के साहस और त्याग को सलाम करने का एक सिनेमाई प्रयास है। दमदार कहानी, भावनात्मक दृश्य और शानदार एक्शन सीक्वेंस के साथ यह फिल्म दर्शकों को देशभक्ति के जज़्बे से भर देगी। बड़े पर्दे पर गर्व और सम्मान की यह कहानी हर भारतीय के दिल को छूने का वादा करती है।
फिल्म इस शुक्रवार देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ऐसे में जो दर्शक पहले दिन, पहले शो का अनुभव लेना चाहते हैं, वे एडवांस बुकिंग के ज़रिए अपनी सीट अभी सुरक्षित कर सकते हैं। देशभक्ति से भरपूर इस सिनेमाई सफर के लिए दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...