Site icon Dainik Savera Times

वेलकम टू द जंगल में हुई Aftab Shivdasani’ की एंट्री, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली मल्टी स्टारर फिल्म में आफताब शिवदासानी की एंट्री हो गयी है। ‘वेलकम’और‘वेलकम 2’की सफलता के बाद अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म‘वेलकम टू द जंगल’का जब क टाइटल ट्रैक वीडियो शेयर किया गया था, उसमें अक्षय कुमार, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक और राजपाल यादव समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। फिल्म वेलकम टू जंगल में अब आफताब शिवदासानी की एंट्री हो गयी है।

आफताब शिवदासानी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ दो तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर 16 पुरानी है और दूसरी फोटो नयी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,16 साल के अंतराल पर ली गई (2008 और 2024)। जैसा कि आप देख सकते हैं, कुछ भी नहीं बदला है । इस‘दीवाना’का इस‘पागल’जंगल में‘स्वागत’करने के लिए‘आवारा’को धन्यवाद। बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वारा प्रस्तुत‘वेलकम टू द जंगल’फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म इस साल के अंत में 20 दिसंबर को क्रिसमस सप्ताह के दौरान रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version