Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

3 शादियों के बाद हॉलीवुड एक्टर Tom Cruise को फिर से हुआ प्यार, 36 साल की रशियन हसीना को कर रहे डेट

February 14, 2024

3 शादियों के बाद हॉलीवुड एक्टर Tom Cruise को फिर से हुआ प्यार, 36 साल की रशियन हसीना को कर रहे डेट

तीन बच्चों के पिता और तीन शादी कर चुके 61 साल के हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को लेकर लेटेस्ट खबर है कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर रशियन सोशलाइट एल्सीना खैरोवा के साथ अपना समय बिता रहे हैं। तीन बार शादी के बावजूद भी सिंगल रहे टॉम क्रूज को लेकर ताजा खबर ये है कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है और कहा जा रहा है कि उन्होंने एक रशियन हसीना पर अपना दिल हारा है। 61 साल के टॉम क्रूज की लाइफ में 36 साल की रशियन सोशलाइट ने एंट्री मारी है।

खबर है कि टॉम ने अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि एल्सीना खैरोवा के सर्कल में ये बात हर किसी को पता है कि वो और टॉम इस वक्त रिलेशन में हैं। ये बात किसी इनसाइडर ने ही बताई है। पिछले कुछ सप्ताह में दोनों काफी क्लोज हो गए हैं और इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि उनकी साथ में कोई भी फोटो किसी फोटोग्राफर के हाथ न लगे, क्योंकि दोनों अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें