Site icon Dainik Savera Times

35 साल बाद कमल हासन फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने को है तैयार, इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ में काम करते नजर आयेंगे। कमल हासन और मणि रत्नम 35 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल ‘ठग लाइफ’ है।मेकर्स ने इसका एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में कमल एक ठग के गेट अप में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में कमल हसन के अलावा तृषा कृष्णन, दुलकर सलमान और जयम रवि जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

इस वीडियो में कमल कहते हैं, ‘ऐसा लगता है जैसे इन्होंने मेरे जन्म के वक्त ही मेरे माथे पर लिख दिया था कि शक्तिवेल नायकर क्रिमिनल है, गुंडा है, यकूजा है।’इस फिल्म को कमल हसन ने मणि रत्नम के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है। म्यूजिक एआर रहमान का होगा।

Exit mobile version