Site icon Dainik Savera Times

फिल्मों के बाद अब Web Series में धमाल मचाएंगी Vaani Kapoor, ‘Bhoochal’ में आएंगी नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर वेबसीरीज भूचाल में काम करती नजर आ सकती है। जतिन वागले अपनी हिट वेब सीरीज भौकाल का नया अध्याय लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम इस बार ‘भूचाल’ हो सकता है। पिछली बार आईपीएस नवनीत सिकेरा के जीवन पर आधारित ‘भौकाल’ के दो सीजन बनाए गए थे, जिसमें मोहित रैना ने अहम भूमिका निभाई थी।

बताया जा रहा है कि इस बार की कहानी यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह पर आधारित होगी। इसमें उनके लखीमपुर खीरी पोस्टिंग के दौरान की झलकियां देखने को मिलेंगी। मार्च में इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

Exit mobile version