Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणपति विसर्जन के बाद अभिनेत्री Saiyami Kher ने उठाया जुहू बीच पर सफाई का बीड़ा

September 29, 2023

गणपति विसर्जन के बाद अभिनेत्री Saiyami Kher ने उठाया जुहू बीच पर सफाई का बीड़ा

मुंबईः गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर सफाई अभियान के लिए एक एनजीओ के साथ काम करने वाली अभिनेत्री सैयामी खेर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी परंपराओं और संस्कृति का सम्मान करते हुए पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता का भी सम्मान करें। अभिनेत्री सैयामी खेरने भामला फाउंडेशन के समर्पति स्वयंसेवकों के साथ साझेदारी की है। यह संस्था पर्यावरण संरक्षण में अपने अथक प्रयासों के लिए जानी जाती है। त्योहारी सीजन के दौरान मुंबई के समुद्र तटों पर श्रद्धालुओं और मौज-मस्ती करने वालों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ती है और विसर्जन के बाद इन प्राचीन तटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

सैयामी ने इस मुद्दे को उठाने और शहर में योगदान देने का बीड़ा उठाया है जिसे वह अपना घर कहती हैं। उन्होंने पर्यावरणीय जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए सभी मुंबईकरों के लिए एक शक्तिशाली संदेश साझा किया है। अभिनेत्री ने कहा, कि ‘बप्पा को उत्सव के बाद हमारे समुद्र तटों को कूड़े से भरा हुआ देखना निश्चित रूप से पसंद नहीं आएगा। मैंने अफरोज शाह के साथ काम किया है जो पिछले सात वर्षों से अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। इस बार मैं भामला फाउंडेशन से जुड़कर बहुत खुश हूं।‘

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी भक्ति हमारे शहर और उसके समुद्र तटों की सुंदरता को संरक्षित करने तक बढ़नी चाहिए। आइए हम अपने तटों को स्वच्छ और समृद्ध बनाए रखने के इस नेक काम में हाथ मिलाएं। यह महत्वपूर्ण है कि हम पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता का सम्मान करते हुए अपनी परंपराओं और संस्कृति का भी सम्मान करें।’’

सैयामी को हाल ही में घूमर में अनीना के रूप में देखा गया था। घूमर में सैयामी एक लकवाग्रस्त खिलाड़ी की भूमिका निभाती हैं। आर बाल्की द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शबाना आजमी और अंगद बेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें