Site icon Dainik Savera Times

कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर के बाद इस कॉमेडियन ने भी छोड़ा ‘The Kapil Sharma Show’, वजह कर देगी हैरान

‘द कपिल शर्मा शो’ के फैंस के लिए आज एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर के बाद सिद्धार्थ सागर ने भी शो को अलविदा कह दिया है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक सागर के शो छोड़ने के पीछे की वजह ये है के वे अपनी फीस बढ़वाना चाह रहे थे, लेकिन मेकर्स इसके लिए राजी नहीं हुए। इस लिए सिद्धार्थ ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया।

सिर्फ यही नहीं बल्कि ‘द कपिल शर्मा शो’ ऑफर होने के बाद सिद्धार्थ दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हुए थे। वहीं अब वो फिर से दिल्ली वापस लौट गए हैं। हालांकि, जब इस बारे में सिद्धार्थ सागर से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। इस खबर को जान सभी फैंस बेहद उदास हो गए हैं।

Exit mobile version