Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘द बकिंघम मर्डर्स’ के टीजर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, Balaji Motion Pictures ने जारी किया नया पोस्टर

August 24, 2024

‘द बकिंघम मर्डर्स’ के टीजर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, Balaji Motion Pictures ने जारी किया नया पोस्टर

“द बकिंघम मर्डर्स” ने अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। हंसल मेहता के डायरेक्शन में करीना कपूर खान और एकता आर कपूर के साथ आने के बाद, सभी इस फिल्म की रिलीज का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में रिलीज़ हुए फ़िल्म के टीज़र को काफ़ी तारीफ मिली है, जिससे फ़िल्म के प्रति उत्साह और भी बढ़ गया है। अब, मेकर ने एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है जिसमें करीना कपूर खान एक नए लुक में नज़र आ रही हैं। बता दें कि यह फ़िल्म 13 सितंबर, 2024 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

“द बकिंघम मर्डर्स” के मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जो इस इंटेंस मिस्ट्री थ्रिलर के लिए उत्साह को बढ़ाता है। इसमें करीना कपूर खान एक फॉर्मल कोट, पैंट और ब्लेज़र पहने ब्लैक अवतार में हैं। वह अपने पुलिस वाले किरदार को बेहतरीन तरीके से पेश करती नजर आ रही हैं। वह चलती हुई कॉरिडोर में नजर आतीं हैं, जो एक परफेक्ट बैकड्रॉप देते हुए, इस तरह से एक्ट्रेस के लुक में और भी गहराई और नयापन जोड़ता है। इसके साथ ही यह कहना होगा कि यह पोस्टर हमें फ़िल्म की दुनिया में और गहराई तक खींचता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

इस पोस्टर ने फिल्म के लिए हमारी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, करीना कपूर खान को पुलिस अधिकारी के रूप में देखना बेशक दिलचस्प होने वाला है। वहीं, हंसल मेहता के साथ उनका यह सहयोग कुछ खास होने वाला है। यह फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और सहयोग है। करीना कपूर खान के लिए ये फिल्म उनका प्रोड्यूसर के रूप में पहला प्रोजेक्ट है, और वो एक दिलचस्प प्रोजेक्ट के साथ अपनी एंट्री कर रही हैं।

द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें