Site icon Dainik Savera Times

‘अफवाह’ फिल्म पांच मई को होगी रिलीज, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कही ये बात

नयी दिल्ली: फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक सुधीर मिश्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अफवाह’पांच मई को रिलीज होगी।अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा, ‘अफवाह’ फिल्म की एक ऐसी कहानी है जो समय की जरूरत है। अफवाहों में बहुत ताकत होती है और यह महत्वपूर्ण है कि हम उनके खिलाफ खड़े हों। जब कहानी मुझे सुनाई गई, तो मैं तुरंत इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गयी।”

‘अफवाह’ फिल्म की कहानी अफवाह पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अफवाह ने तीन जिंदगियों में उथल-पुथल मचा दी है? सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, शारिब हाशमी, सुमित कौल, सुमीत व्यास, रॉकी रैना और टीजे भानु जैसे अन्य कलाकार भी हैं। यह पांच मई को रिलीज होगी।

Exit mobile version