Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस वर्ष Miss Universe प्रतियोगिता में उम्र, लंबाई की शर्तों में ढील

May 10, 2024

इस वर्ष Miss Universe प्रतियोगिता में उम्र, लंबाई की शर्तों में ढील

नयी दिल्ली: भारत में मिस यूनिवर्स के आयोजन का स्वामित्व रखने वाले निखिल आनंद ने बुधवार को यहां कहा कि इस वर्ष मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में उम्र और लंबाई की सीमा हटा दी गयी है, ताकि इसके कारण किसी महिला को इससे वंचित न होना पड़े। उन्होंने राजधानी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। निखिल आनंद ने ‘यूनीवार्ता’ से कहा, ” महज लंबाई और उम्र ज्यादा होने की वजह से कई होनहार महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाती हैं।

इसलिये इस वर्ष मिस यूनिवर्स में उम्र और लंबाई की शर्तों में ढील देने के साथ ही अन्य बहुत सारे बदलाव कर रहे हैं, ताकि मिस यूनिवर्स के मंच पर हर वर्ग की महिलायें अपने प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने में सक्षम हो।” उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता प्रतियोगी को हर पढ़ाव पर ख़ुद की कमियों को देखने परखने और समझने का भी मौक़ा देती है। निखिल आनंद ने कहा कि इस वर्ष अगस्त में भारत के सभी राज्यो में ‘स्टेट लेवल कंपीटिशन’ आयोजित होने की संभावना है और उसके बाद तमाम विजेताओं के बीच मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का चयन होगा और वो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधि करेंगी।

इस अवसर पर मिस यूनीवर्स की उपाध्यक्ष मारियो बुराको ने कहा, ‘मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता मंच देशों को आपस में जोड़ता और गहरे संबंध स्थापित करता है।’ मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस ने कहा, “मैने कुछ ही समय भारत में बिताया है लेकिन यहाँ के लोग इतने प्यारे हैं जैसे ये मुझे वर्षो से जानते हैं। भारत बेहतरीन संस्कृति का समागम है। मैं यहाँ आ कर बहुत अपनापन महसूस कर रही हूं।” मॉडल और ब्यूटी क्वीन शेन्निस पलासियोस मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ से पहली मिस यूनीवर्स हैं। उल्लेखनीय है कि मिस यूनीवर्स इस बार लम्बे अंतराल के बाद भारत की मेजबानी में होने जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें