Site icon Dainik Savera Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस Pooja Hegde के साथ फिल्म ‘सनकी’ मे नजर आयेंगे Ahan Shetty

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म ‘सनकी’ में पूजा हेगड़े के साथ काम करते नजर आयेंगे। अहान शेट्टी ने वर्ष 2021 में प्रदर्शित साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अहान एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सनकी में नजर आयेंगे।


नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘सनकी’ की घोषणा करते हुये लिखा,’वैलेंटाइन डे (14 फरवरी 2025) पर फिल्म ‘सनकी’ रिलीज होगी। फिल्म ‘सनकी’ में अहान शेट्टी के साथ पूजा हेगड़े के साथ नजर आयेगी। रजत अरोरा द्वारा लिखित इस फिल्म को अदनान ए. शेख और यासिर जाह निर्देशित करेंगे।

Exit mobile version