Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Birthday Spcl: करोड़ों की मालकिन हैं ऐश्वर्या, मुंबई से लेकर दुबई तक में हैं लग्जरी घर, एक्ट्रेस की नेटवर्थ उड़ा देगी होश!

November 1, 2023

Birthday Spcl: करोड़ों की मालकिन हैं ऐश्वर्या, मुंबई से लेकर दुबई तक में हैं लग्जरी घर, एक्ट्रेस की नेटवर्थ उड़ा देगी होश!

बच्चन परिवार की बहु यानि के ऐश्वर्या राइ आज अपना 50th बर्थडे मना रही हैं। खूबसूरती के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अक्सर फैंस अपने पसंदीदा celebrities के लुग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं। ऐसे खास मौके पर हम आपको आज ऐश्वर्याराय बच्चन की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में बताएंगे।रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 828 करोड़ रुपये के आसपास है।

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती है जिससे उनीक मोटी कमाई होती। ऐश्वर्या राय बच्चन कई बड़े ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऐड करती हैं जिससे उनको करोड़ों की कमाई होती है।ऐश्वर्या राय भले ही कम फिल्म करती हों लेकिन एक फिल्म के लिए वह 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उन्हें सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही एक साल में 80 से 90 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी ब्रैंड के एंडोर्समेंट के शूट के लिए एक दिन का 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई इंटरनेशनल ब्रैंड का चेहरा भी हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 5 बीएचके आलीशान अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट को उन्होंने साल 2015 में खरीदा था, जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं मुंबई के वर्ली इलाके में भी ऐश्वर्या राय बच्चन का एक और लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 41 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दुबई के सेंचुरी फॉल्स में ऐश्वर्या राय ने एक लग्जीरियस विला खरीदा है जो कि 15.6 करोड़ रुपये का है।

सिर्फ यही नहीं बल्कि ऐश्वर्याराय को महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास 7.95 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट कार है जिसे उन्होंने कुछ साल पहले ही खरीदा था। इसके अलावा ऐश्वर्या राय के पास लेक्सस एलएक्स 570 (2.33 करोड़) और ऑडी ए8 एल (1.56 करोड़) रुपये की कार मौजूद है।ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस के फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें