Site icon Dainik Savera Times

Aishwarya Rai की फिल्म ‘Ponniyin Selvan 2’ का Anthem Song रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 का एंथम सॉन्ग रिलीज हो गया है।दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का एंथम सॉन्ग रिलीज हो गया है। फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के एंथम सॉन्ग को ए.आर. रहमान ने गाया है। इस गाने को हिंदी में रिलीज किया है। ए.आर. रहमान के साथ-साथ अरिजीत सिंह और बेनी दयाल ने भी इस गाने में अपनी अवाज दी है।

‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 2‘, 28 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को तमिल और तेलुगू के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है, इसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि और त्रिशा कृष्णन जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Exit mobile version