Site icon Dainik Savera Times

एक बार फिर दिखेगी Ajay Devgan और Tabu की जोड़ी, फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का टीजर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की आने वालीी फिल्म औरों में कहां दम था का टीजर रिलीज हो गया है। औरो में कहां दम था के टीजर की शुरुआत होली के एक सीन से होती है, जिसमें पीछे से अजय देवगन की आवाज में एक वॉइस ओवर है।

होली के त्योहार के बीच अजय देवगन और तब्बू एक दूसरे को गले लगाते हैं और बैकग्राउंड में शायरी आती है जब दिल से धुंआ उठा बरसात का मौसम था…सौ दर्द दिए उसने जो दर्द का मरहम था…हमने ही सितम ढाए, हमने ही कहर तोड़े…दुश्मन थे हमीं अपने औरों में कहां दम था।

फिल्म औरों में कहां दम था की कहानी 2002 से 2023 के बीच की कहानी दर्शाती है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल,सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी नजर आएंगे। शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक निर्मित और नीरज पांडे निर्देशित यह फिल्म 05 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version