Site icon Dainik Savera Times

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी Ajay Devgan-Deepika Padukone स्टारर ‘Singham Again’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्टारर सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट यानी ‘सिंघम 3’लेकर आ रहे हैं।इससे पहले वर्ष 2011 में प्रदर्शित ‘सिंघम’ और 2014 में प्रदर्शित ‘सिंघम रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी।’सिंघम’ में अजय देवगन के साथ काजल अग्रवाल को जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।

वहीं ‘सिंघम रिटर्न में अजय के साथ करीना कपूर की जोड़ी नजार आयी थी।अब ‘सिंघम अगेन’ में अजय के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म सिंघम 3 को लेकर लेटेस्ट जानकारी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अगले साल फिल्म सिंघम अगेन 2024 में इंडिपेंडेंस डे यानी 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तरण आदर्श ने बताया कि इस साल के अगस्त महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version