Site icon Dainik Savera Times

Akshaye Khanna संग सेट की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर चर्चा में आईं Akansha Ranjan, ‘इक्का’ के BTS ने जीता दिल

Akansha Ranjan

Akansha Ranjan

एंटरटेनमेंट डेस्क : जैसे ही ‘इक्का’ ने OTT पर एंट्री मारी, एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने फैंस को सेट्स के पीछे की दुनिया की एक्सक्लूसिव सैर करवाई। उन्होंने अपनी किरदार ‘सोमा मेहतानी’ को पर्दे पर ज़िंदा करने के पीछे की मेहनत की एक झलक शेयर की।

इस BTS कैरोसेल में सेट के कई दिलचस्प पल देखने को मिले कभी आकांक्षा प्रोस्थेटिक मेकअप में घंटों की मेहनत झेलती नजर आईं, तो कभी अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखीं। कॉस्ट्यूम ट्रायल्स, क्लैपरबोर्ड के शॉट्स और फिल्म में दिखे उनके हॉस्पिटल लुक की झलकियां भी शामिल थीं। इन तस्वीरों ने फैंस को फिल्ममेकिंग की असली ‘बैकस्टेज कहानी’ दिखा दी।

उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन दिया, “रहमान डकैत की दि हुई मौत बड़ी कसाईनुमा होती है”

‘इक्का’ में आकांक्षा ने सोमा मेहतानी का किरदार निभाया है, जो फिल्म की सस्पेंस भरी कहानी का दिल है। कोर्टरूम थ्रिलर जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कहानी का हर मोड़ और इमोशनल टकराव सोमा के इर्द-गिर्द घूमता है, जिससे आकांक्षा की परफॉर्मेंस इस फिल्म की जान बन जाती है।

OTT पर रिलीज हुई ‘इक्का’ इस साल आकांक्षा का दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में डॉ. गर्गी के उनके किरदार को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से खूब प्यार मिला था। इस साल की दो दमदार रिलीज़ के साथ, आकांक्षा अपने करियर में जबरदस्त रफ्तार पकड़ रही हैं।

आगे भी आकांक्षा के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, जिनकी अनाउंसमेंट आने वाले महीनों में होने वाली है। इस साल के शानदार सफर के बाद, फैंस अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि आगे वो क्या नया धमाका करने वाली हैं।

Exit mobile version