Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आकाश प्रताप सिंह की फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ के ट्रेलर छुआ रिलीज, ऑडियंस को आया बेहद पसंद

April 16, 2024

आकाश प्रताप सिंह की फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ के ट्रेलर छुआ रिलीज, ऑडियंस को आया बेहद पसंद

मुंबई: अभिनेता-लेखक आकाश प्रताप सिंह की आने वाली फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय भगवानजी और पिनाकिन भक्त द्वारा निर्मित आकाश प्रताप सिंह की फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ मैं एक बेटे की कठिन कहानी को दर्शाती है, जो अपने पिता के खिलाफ अपनी मां के सपोर्ट में खड़ा होता है।मैं लड़ेगा एक छोटे शहर के परिवार की कहानी है जहां मां को लगभग हर दिन अपने पति से घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है। यह अप्रिय माहौल आकाश के किरदार पर एक छाप छोड़ देता है, वह खुद को घर से दूर कर लेता है और बड़ा होकर एक मुक्केबाज बन जाता है और वह अपने पिता से भिड़ जाता है, जो कई सालों से उसकी मां पर अत्याचार कर रहे थे।

अक्षय भगवानजी और पिनाकिन भक्त द्वारा निर्मित मैं लड़ेगा का निर्देशन गौरव राणा ने किया है। मैं लड़ेगा 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें