Site icon Dainik Savera Times

अक्षरा सिंह का खुलासा, इंडस्ट्री में रिश्तों पर हावी है ‘चेकलिस्ट और ऑडिट’ का दौर

Akshara Singh on Industry Relationships

Akshara Singh on Industry Relationships

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता कभी खूब सुर्खियां बटोर चुका है। अब एक बार फिर अक्षरा अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

शुक्रवार को अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर तंज कसा। स्टोरी में उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया और बैकग्राउंड में ‘कोई अपना होगा’ गाना लगाया। इसके साथ लिखा गया उनका कैप्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

अक्षरा ने लिखा, “आजकल इंडस्ट्री के लड़कों को प्यार करने से पहले एक पूरी चेकलिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए। पहले मम्मी-पापा से एनओसी, फिर लड़की की जात पूछो, उसका ‘पास्ट वर्जन हिस्ट्री’ डाउनलोड करो और ये भी जांच लो कि कितने अफेयर रहे हैं। ताकि बाद में दिल नहीं, सीधे फैमिली मीटिंग टूटे। प्यार तो बस ट्रेलर है, असली फिल्म तो समाज की मंजूरी के बाद ही रिलीज होती है।”

उनका यह पोस्ट ऐसे वक्त आया है, जब उनके पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह कभी एक-दूसरे के बेहद करीब थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने उन पर धोखेबाजी, मारपीट और करियर बर्बाद करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

अक्षरा ने कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में यह भी दावा किया था कि उनके साथ मारपीट हुई और इसी वजह से उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम मिलना लगभग बंद हो गया था। उनका कहना था कि मजबूरी में उन्होंने सिंगिंग की ओर रुख किया। साल 2018 में पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद दोनों के रास्ते पूरी तरह अलग हो गए।

दोनों ने साथ में ‘सत्या’, ‘तबादला’, ‘सौगंध गंगा मईया की’ और ‘बनारस वाली’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। उस वक्त यह जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती थी।

करियर को नई ऊंचाई देने के लिए अक्षरा ने बिग बॉस ओटीटी जैसे बड़े प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया, जहां से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। आज भले ही वह इंडस्ट्री में एक मजबूत नाम बन चुकी हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें लंबा और कठिन संघर्ष करना पड़ा है।

Exit mobile version