Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अक्षरा सिंह-विक्रांत सिंह राजपूत का गाना ‘कलर कपड़ा करिया’ हुआ रिलीज

October 2, 2023

अक्षरा सिंह-विक्रांत सिंह राजपूत का गाना ‘कलर कपड़ा करिया’ हुआ रिलीज

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत का गाना कलर कपड़ा करिया रिलीज हो गया है। भोजपुरी गाना कलर कपड़ा करिया ,अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं एक कलाकार के नाम पर हर बार अपना हंड्रेड परसेंट देने में यकीन रखती हूं। अदाकारी के साथ-साथ गायकी मेरी जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा है, जिसे मैं पूरी शिद्दत से जीती हूं। कलर कपड़ा करिया गाने को भी मैंने बड़े प्यार से संजोया और बनाया है।

इसलिए मैं यकीन करती हूं कि आप सब को मेरा यह गाना पसंद आएगा। नो डाउट विक्रांत सिंह राजपूत एक अच्छे अभिनेता और कलाकार है। उनके साथ इस गाने में हमारी केमिस्ट्री भी आपको पसंद आ रही होगी। हमने साथ में पहले कई रील्स भी बनाए हैं और अब यह गाना भी साथ में किया है। अब आप सबों के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है जो इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाएगा। गाना कलर कपड़ा करिया को अक्षरा सिंह ने आवाज दी है और इस गाने के गीतकार अजय बच्चन है, जबकि संगीतकार विकी बॉक्स है। कोरियोग्राफर एमके गुप्ता मनोज है। डीओपी पंकज सोनी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें