Site icon Dainik Savera Times

अक्षय कुमार ने भारतीय सेना के जवानों के साथ धूम-धाम से मनाई दिवाली

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भारतीय सेना के जवानों के साथ एक दिन बिताते हुए उनके साथ दीपावली का त्-योहार मनाया।अक्षय ने कहा, ’मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं। मेरे पिता सेना में सिपाही थे, इसलिए मेरा दिल बचपन से ही सेना से जुड़ा है। वर्दी देखकर मुझे गर्व होता है और मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

अभिनेता ने सेना द्वारा अपनाई गई विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन भी देखा, जिसमें वाटर प्लम तकनीक, विभिन्न आईईडी तकनीक और पुल निर्माण, हेलीपैड निर्माण और विध्वंस जैसी लड़ाकू इंजीनियर गतिविधियां शामिल थी।अक्षय ने सवाल पूछे और राष्ट्र की सुरक्षा में सेना के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी हासिल की।जवानों के साथ बातचीत के दौरान अक्षय ने सेना के साथ अपने गहरे संबंध के बारे में बताया।

Exit mobile version