Site icon Dainik Savera Times

Akshay Kumar ने Salman के साथ किया ‘मैं खिलाड़ी’ गाने पर जबरदस्त डांस, देखते ही फैंस बोले वाह!

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सलमान खान के साथ मैं खिलाड़ी गाना पर डांस किया है। अक्षय कुमार इन दिनों टाइगर श्राफ के साथ फिल्म ‘सेल्फी’ में काम कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म ‘सेल्फी’ का गाना ‘मैं खिलाड़ी’ रिलीज हुआ है। अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के टाइटल सांग को सेल्फी में रीक्रिएट किया गया है।’मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का न्यू सॉन्ग जब से रिलीज हुआ है।

तब से इस पर कई रील्स बने हैं। सलमान खान नेअक्षय कुमार के साथ इस गाने पर रील बनाया है और हुक स्टेप्स किए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आया है। फैंस को अक्षय और सलमान की केमेस्ट्री और डांस काफी पसंद आ रहा है। राज मेहता के निर्देशन में बनी ‘सेल्फी’ फिल्म कॉमेडी-ड्रामा है। यह फिल्म 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version