Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Akshay Kumar ने की Heart पेशेंट लड़की के Transplant के लिए 15 लाख की मदद, जानें क्या है पूरा मामला

January 10, 2023

Akshay Kumar ने की Heart पेशेंट लड़की के Transplant के लिए 15 लाख की मदद, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड के खिलाडी यानी के अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि वे गजब के इंसान भी हैं। अक्सर देखा गया है के अक्षय जरूरत मंद लोगों की मदद करते भी दिखाई देते हैं। एसजे में एक बार फिर अक्षय ने दरियादिली की मिसाल कायम की है। दरअसल, कुछ खबरों के मुताबिक अक्षय ने एक 25 साल की लड़की को इलाज के लिए 15 लाख रुपये डोनेट किए हैं। बता दें के ये लड़की हार्ट की पेशेंट हैं जिसकी मदद के लिए अक्षय ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

इससे पहले भी अक्की ये कारनामा कर चुके हैं। ई टाइम्स की खबर के मुताबिक अक्षय कुमार ने जिस आयुषी शर्मा नाम की लड़की को इलाज के लिए 15 लाख डोनेट किए हैं उसके दादा ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल आयुषी के दादा योगेंद्र अरुण ने बताया है कि- हमने इस मामले की जानकारी अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर डॉ चंद्रप्रकाश को दी थी।

साथ ही मामले को जानकार अक्षय ने आयुषी के लिए 15 लाख दान कर दी है। योगेंद्र अरुण ने कहा-कि मैं अक्षय से पैसे लूंगा एक शर्त पर कि मुझे इस बड़े दिल के अभिनेता का आभार व्यक्त करने का मौका मिले। इस खबर को जान उनके सभी फैंस बेहद खुश हैं और उनके तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें