Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Akshay Kumar ने दिया राजस्थान की बेटियों को बड़ा तोहफा, ‘सुकन्या खाते’ में जमा करायेंगे राशि

May 20, 2024

Akshay Kumar ने दिया राजस्थान की बेटियों को बड़ा तोहफा, ‘सुकन्या खाते’ में जमा करायेंगे राशि

अजमेर: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने राजस्थान में अजमेर जिले के मसूदा तहसील के देवमाली गांव की बालिकाओं की मदद की घोषणा करते हुए कहा कि वह ‘सुकन्या समृद्धि खाते’ में अपनी ओर से राशि जमा करायेंगे।

अजमेर जिले के देवमाली गांव में फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ शूटिंग करने यहां आये अक्षय ने शनिवार शाम को ग्रामीणों से कहा कि वह देवमाली गांव की सभी बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर 14 साल तक रकम जमा करवायेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में बालिका शिक्षा की कमी है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने का ग्रामीणों से अनुराेध किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें