Site icon Dainik Savera Times

Akshay Kumar ने ट्वीट कर PM मोदी की मां हीरा बा को दी श्रद्धांजलि, कहा- मां को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। बॉलीवुड अभिनेता ने ट्वीट कर PM मोदी की मां हीराबेन को दी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नही। भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @narendramodiजी. ॐ शांति ????

बता दें हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम की मां को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version