Site icon Dainik Savera Times

Akshay Kumar-R Madhavan और Ananya Pandey ने दिल्ली में किया ‘Kesari Chapter 2’ का ट्रेलर लॉन्च

Kesari Chapter 2 : आखिरकार, बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2′ का ट्रेलर आउट हो ही गया। ‘केसरी चैप्टर 2’ का यह ट्रेलर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द इंपीरियल होटल में आयोजित कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। अभिनेता अक्षय कुमार और आर माधवन ने अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अभिनेताओं से सजा फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।

‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्म वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी थी। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में ‘केसरी चैप्टर 2’ के निर्माताओं करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल बिंद्रा के साथ फिल्म के निर्देशक करण सिंह त्यागी भी मौजूद थे।

फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए अक्षय कुमार ने भी लिखा, ‘1650 गोलियां, 10 मिनट और एक आदमी, जो इसके खिलाफ दहाड़ता है। भारत को हिला देने वाले भयानक नरसंहार के पीछे की सच्चाई को देखें।’

Exit mobile version