Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Akshay Kumar के बेटे आरव को एयरपोर्ट पर रोका, जानिए वजह

January 6, 2023

Akshay Kumar के बेटे आरव को एयरपोर्ट पर रोका, जानिए वजह

बॉलीवुड के स्टार किड्स अक्सर सुर्खिओं में बने रहते हक़ीन जिनमें से एक एक्टर अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया भी हैं। हालांकि आरव लाइम लाइट से दूर ही रहते हैं और सोशल मीडिया पर भी नहीं दिखते हैं। लेकिन गुरुवार के दिन आरव को मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया जहाँ एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक आरव भाटिया ने जब एंट्री गेट पर बढ़ने की कोशिश की तो सीआईएसएफ के एक ऑफिसर ने रोक लिया और रूल्स के मुताबिक डॉक्यूमेंट्स चेक कराने के लिए कहा। आरव ने जब अपने सभी डॉक्यूमेंट्स चेक कराए तभी उन्हें अंदर जाने दिया गया।

आरव भाटिया फिलहाल यूके में पढ़ाई कर रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया था कि वह अपने बच्चों की शिक्षा के लिए पे करती हैं. ट्वीक इंडिया के एक वीडियो में, एक्ट्रेस कहती नजर आई थीं, “मैंने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि मैं उनकी शिक्षा के लिए पे कर रही हूं. मैं चाहती हूं कि वे कहें कि मेरी मां ने हमारी एजुकेशन के लिए पे किया है ना कि मुझे सिर्फ आलू के पराठे खिलाए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें