Site icon Dainik Savera Times

Akshay Kumar ने खुद पर ली अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी, दिया ये बड़ा बयान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फ्लॉप हो रही फिल्मों की रिस्पांसिबिलिटी खुद पर ली है।अक्षय कुमार की पिछले साल रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज, रामसेतु और इस साल सेल्फी फ्लॉप हुई है।अक्षय ने फ्लॉप फिल्मों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय कुमार नेलगातार फ्लॉप हुई फिल्मों की रिस्पांसिबिलिटी खुद पर ली है।

उन्होंने कहा कि जब उनकी बैक टू बैक फिल्म काम नहीं कर रही है, तब समय इंतजार करने का है और बदलाव को स्वीकार करने का है। उन्होंने कहा कि यह कोई उनके लिए नया दौर नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने अपने करियर में 16 फिल्में फ्लॉप दी है। एक बार उनकी 8 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थी। अब उनकी तीन से चार फिल्में लगातार फ्लॉप हुई है।

अक्षय कुमार ने कहा, “मुझे लगता है यह मेरी गलतियों के कारण फिल्में फ्लॉप हुई है। दर्शक बदल गए हैं। आपको भी बदलना होगा। आपको अपने आपको नए तरीके से ढालना होगा। आपको फिर से शुरू करना होगा क्योंकि दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं।यह एक अलार्म की तरह है। आपकी फिल्म नहीं चल रही है तो गलती आपकी है। मैं कोशिश कर रहा हूं। वही कर सकता हूं।”

Exit mobile version