Site icon Dainik Savera Times

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल ‘ओह माय गॉड 2’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं।

ओह माय गॉड 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म ओह माय गॉड 2 ने अपने पहले सप्ताह में 85 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 06 करोड़ और शनिवार को 09 करोड़ कमाए हैं। जिसके बाद फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है।
ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।

 

Exit mobile version