Site icon Dainik Savera Times

क्रिसमस 2024 के अवसर पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल क्रिसमस 2024 के अवसर पर रिलीज होगी।वेलकम और वेलकम 2 के बाद वेलकम का तीसरा संस्करण बनाया जा रहा है।’वेलकम 3′ का टाइटल ‘वेलकम टू द जंगल’ है। ‘वेलकम 3’ के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला होंगे। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है, जो कि क्रिसमस 2024 है।

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार ,संजय दत्त और अरशद वारसी की अहम भूमिका होगी।वहीं, इस फिल्म की फीमेल कास्ट में दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज का नाम सुर्खियों में हैं।

 

Exit mobile version