Site icon Dainik Savera Times

अक्षय ओबेरॉय स्टॉप मोशन कैप्चर फिल्म ‘कमाठीपुरा’ में देंगे आवाज

मुंबई: एक्टर अक्षय ओबेरॉय ‘कमाठीपुरा’ नामक स्टॉप मोशन पिक्चर में अपनी आवाज देंगे। फिल्म में इस्तेमाल की गई इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के बारे में बताते हुए अक्षय ने कहा, ‘इस मोशन कैप्चर फिल्म पर काम करना एक अविश्वसनीय यात्रा हैं। इसके पीछे की तकनीक अत्याधुनिक है और रिजल्ट सचमुच शानदार है।’ ‘ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करना जो मुंबई के मैजिकल क्रिएचर को जीवंत करता है, वास्तव में एक विशेष अनुभव रहा है।‘ उन्होंने आगे कहा: ‘हमने स्पेस के भीतर चलते हुए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेलमेट और गियर पहने थे।

वीडियो कैमरा ने हमारी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया। इस डेटा का इस्तेमाल एनीमेशन सीक्वेंसबनाने के लिए किया गया था जिसे आप स्क्रीन पर देखेंगे।‘ ‘यह एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’, ‘हैप्पी फीट’, ‘द एडवेंचर्स ऑफ टिन टिन और ‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ जैसी कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए किया गया है।‘ स्रेहा सप्रू की संकलन पुस्तक ‘मैजिकल क्रिएचर्स ऑफ मुंबईज अंडरबेली’ पर आधारित, यह फिल्म निर्देशक आयुष्मान पांडे द्वारा निर्देशित एक दृश्य असाधारण फिल्म है।

Exit mobile version