एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने आगामी अनटाइटल्ड यश राज फिल्म्स प्रोजेक्ट की पहली झलक साझा की, जिसमें दर्शकों को अहान पांडे की दमदार और इंटेंस मौजूदगी देखने को मिली। इस तस्वीर में अहान की पैनी नजरों के साथ एक क्लासिक क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है, जो हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस से पहले उनके रोमांटिक हीरो अवतार की झलक देता है।
View this post on Instagram
यह वायआरएफ प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में है, जिसमें शर्वरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं। बड़े पैमाने पर स्टाइलिश एंटरटेनर देने के लिए मशहूर अली अब्बास जफर से उम्मीद की जा रही है कि वह इस महत्वाकांक्षी फिल्म में अपनी खास पहचान छोड़ेंगे, जो इसे एक्शन-रोमांस जॉनर में एक मजबूत पेशकश बनाएगी। हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी अभी पूरी तरह गोपनीय रखी गई है, लेकिन इस शुरुआती झलक ने दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।